Current affairs MCQ

Current affirs-
1. छत्तीसगढ़ में स्थानीय आदिवासियों को लेकर बनाई गई सीआरपीएफ की बटालियन का क्या नाम है?
a. बस्तरिया
b. सुकमा
c. बीजपुरिया
d. नक्सलिया
2. हाल ही में किस देश ने चंद्रमा के अँधेरे हिस्से में अनुसंधान के लिए उपग्रह प्रक्षेपित किया?
a. अमेरिका
b. रूस
c. भारत
d. चीन
3. हाल ही में किसे न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट में पहली महिला पगड़ी धारी सिख अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया?
a. दलबीर कौर
b. गुरसोच कौर
c. गुरनाम कौर
d. सतबीर कौर
4. अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू द्वारा जारी विश्व के सबसे अमीर देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर है?
a. दूसरे
b. चौथे
c. छठे
d. आठवें
5. निम्नलिखित में से किस देश ने विश्व का पहला पानी पर तैरता परमाणु संयत्र लॉन्च किया?
a. अमेरिका
b. चीन
c. जर्मनी
d. रूस
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 मई 2018 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रूस के किस शहर में अनौपचारिक मुलाकात की?
a. सोची
b. मास्को
c. मोरोज सिटी
d. इनमें से कोई नहीं
7. समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने गई भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारियों वाली पहली नौकायान ‘तारिणी’ कितने देशों की परिक्रमा कर स्वदेश लौट आई?
a. 10
b. 5
c. 12
d. 7
8. बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी कितने बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं?
a. 2
b. 4
c. 10
d. 5
9. भारतीय मूल के किस नेता को मलेशिया में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर वे अल्पसंख्यक सिख समुदाय के पहले शख्स बन गए हैं?
a. गोबिंद सिंह देव
b. मोहन सिंह देव
c. राहुल सचदेवा
d. इनमें से कोई नहीं
10. भारत ने किस देश की तरफ से स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ कड़े कदम उठाने की घोषणा की है?
a. रूस
b. अमेरिका
c. पाकिस्तान
d. नेपाल
11. ICRA (इक्रा) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश की जीडीपी 2017-18 की चौथी तिमाही में कितने पर पहुंचने की उम्मीद है?
a. 7.4%
b. 7.2%
c. 6.6%
d. 5.6%
12. निम्नलिखित में से किस एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की उपलब्धतता पर कराये गये सर्वेक्षण में भारत 145वें स्थान पर रहा?
a. मूड़ीज़
b. फ़ोर्ब्स
c. द लांसेट
d. ब्लूमबर्ग
13. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. ओल्गा टोकर्कज़ुक
b. नेविदा आतरेक्यो
c. साशा पेत्रोविच
d. मिखाइल देमित्रिदेव
14. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा यह कहा गया कि जीएसटी के कारण भारत की विकास दर धीमी है?
a. संयुक्त राष्ट्र
b. विश्व बैंक
c. यूनिसेफ
d. आईएलओ
15. हाल ही में किस कैबिनेट मंत्री ने विराट कोहली, साइना नेहवाल और ऋतिक रोशन को फिटनेस चैलेंज दिया?
a. सुरेश प्रभु
b. राजनाथ सिंह
c. सुषमा स्वराज
d. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
उत्तर:
1. a. बस्तरिया
विवरण: बस्तरिया बटालियन की विशेषता यह है कि इसमें इस क्षेत्र के स्थानीय आदिवासियों को शामिल किया गया है. यह सभी जवान यहां की स्थानीय भाषा और इलाके को भली-भांति समझते हैं.
2. d. चीन
विवरण: चीन ने हाल ही में पृथ्वी एवं चीनी चंद्र अन्वेषण मिशन के मध्य संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से उपग्रह प्रक्षेपित किया. इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दूसरे हिस्से के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना है.
3. b. गुरसोच कौर
विवरण: गुरसोच कौर को अमेरिका के न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में पहली पगड़ीधारी महिला सिख सहायक पुलिस अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है.
4. c. छठे स्थान पर
विवरण: अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश है.
5. d. रूस
विवरण: रूस ने विश्व का पहला तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र लॉन्च किया. अब तक किसी भी देश के पास इस प्रकार की तकनीक नहीं थी.
6. a. सोची
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 मई 2018 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोची (रूस) में अनौपचारिक मुलाकात की.
7. b. 5
विवरण: समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने गई भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारियों वाली पहली नौकायान ‘तारिणी’ 5 देशों की परिक्रमा कर स्वदेश लौट आई.
8. d. 5
विवरण: बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी 5 बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं. उन्होंने स्पैनिश लीग ला लीगा के 2017-18 सीज़न में सर्वाधिक 34 गोल करते हुए 68 अंक हासिल किए.
9. a. गोबिंद सिंह देव
विवरण: भारतीय मूल के नेता गोबिंद सिंह देव मलेशिया में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने वाले अल्पसंख्यक सिख समुदाय के पहले शख्स बन गए हैं.
10. a. b. अमेरिका
विवरण: अमेरिका की तरफ से स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर अतिरिक्ति ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने कड़े कदम उठाने की घोषणा की है.
11. a. 7.4%
विवरण: कंपनियों के बेहतर लाभ और रबी की अच्छी फसल से 2017-18 की जनवरी – मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि सुधरकर 7.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.
12. c. द लांसेट
विवरण: हाल ही में लांसेट द्वारा जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में 145 नंबर पर है. लांसेट द्वारा कुल 195 देश शामिल किये गये.
13. a. ओल्गा टोकर्कज़ुक
विवरण: पोलैंड की साहित्यकार ओल्गा टोकर्कज़ुक ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैन बुकर पुरस्कार जीता. उन्हें यह पुरस्कार उन्हें फिक्शन उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ के लिए दिया गया.
14. a. संयुक्त राष्ट्र
विवरण: यूएन रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी व्यवस्था और बैंकों की कर्ज वसूली की समस्या से देश की आर्थिक वृद्धि में 2017 में गिरावट आई लेकिन इसमें धीरे धीरे सुधार की उम्मीद है.
15. d राज्यवर्धन सिंह राठौड़
विवरण: ओलंपिक रजत पदक विजेता रह चुके खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरुकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.