some random GS facts

1. केन्द्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (C.S.R.I.) कहाँ है? – कोयम्बटूर (तमिलनाडु)
2. केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (C.C.R.I.) कहाँ है? – नागपुर
3. भारत के किस प्रदेश में दलहन का उत्पादन सर्वाधिक होता है? – उत्तर प्रदेश
4. ‘टिक्का’ रोग किस फल से सम्बंधित है? – मूंगफली
5. ‘हरित बाली’ रोग किस फसल से सम्बंधित है? – बाजरा
6. ‘ऑपरेशन फ्लड’ किससे संबंधित है? – दुग्ध विकास से
7. सेल्यूलोज किसका बना होता है? – ग्लूकोज का
8. विश्व वन दिवस कब मनाया जाता है? – 21 मार्च को
9. चिपको आन्दोलन किससे सम्बंधित है? – हरे वृक्षों को काटने से रोकने हेतु
10. ‘मैरिनो’ किसकी नस्ल है? – भेड़ की
11. रानी खेत रोग किससे सम्बन्धित है? – मुर्गी से
12. दूध को किस ताप पर पाश्चुराइज किया जाता है? – 62°C पर
13. पादप प्रकाश संश्लेषण के दौरान किस गैस का विमोचन होता है? – ऑक्सीजन का
14. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई? – 9 दिसम्बर, 1946 को
15. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
16. संविधान संभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
17. भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति का अध्यक्ष किन्हें बनाया गया था? – डॉ. भीमराव अम्बेडकर को
18. भारतीय संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव को किसने प्रस्तुत किया था? – पंडित जवाहर लाल नेहरू ने
19. नेहरू रिपोर्ट को किसने प्रस्तु किया था? – पं. मोतीलाल नेहरू ने
20. मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम (Montagu Chelmsford Reforms Act) किस वर्ष पारित हुआ था? – 1919 ई. में
21. मार्ले-मिन्टो सुधार अधिनियम (Morley-Minto Reforms Act) किस वर्ष पारित हुआ था? – 1909 ई. में
22. प्रांतों में द्वैध शासन-प्रणाली किस अधिनियम के अंतर्गत लागू हुई थी? – भारत सरकार अधिनियम (The Government of India Act), 1909
23. विश्व में सबसे छोटा पक्षी कौन है? – क्यूबा का हर्मिंग पक्षी
24. भारत में प्रथम बार हृदय का सफल प्रत्यारोपण करने का श्रेण् किसको है? – डॉ. पी. वेणुगोपाल को
25. शरीर के किस भाग में पित्ता का निर्माण होता है? – यकृत में
26. होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का जनक कौन है? – हैनीमन
27. डबल रोटी बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है? – यीस्ट
28. प्रथम परखनली शिशु का नाम क्या था? – लुइस
29. ऑक्सीजन की कमी से कौन-सा रोग होता है? – हाइपोक्जिया
30. शरीर में ताप का निमयन किस अंग से होता है? – मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस नामक अंग से
31. हल्दी के पौधे का खाने लायक हिस्सा कौन-सा होता है? – प्रकन्द
32. पालक के पत्तों में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है? – आयरन की
33. किस पेड़ की छाल से कुनैन मिलती है? – सिनकोना बेलाडोना
34. सेरीकल्चर किससे सम्बंधित है? – कच्चे रेशम के उत्पादन के लिए रेशम कीटों को पालने से
35. कौन-सा पादप तन्तु और ख़ाद्य फल दोनों देता है? – केला
36. भारत के शासन का पहला कौन-सा कानून ब्रिटिश संसद द्वारा बनाया गया था? – भारत शासन अधिनियम (The Government of India Act), 1858
37. ब्रिटिश संसद ने भारत शासन अधिनियम, 1858 किस उद्देश्य से पारित किया था? – कम्पनी भारत में शासन चलाने में असमर्थ है तथा भारत के शासन में भारतीयों को सहयोग आवश्यक है
38. किस अधिनियम द्वारा कम्पनी के शासन को समाप्त कर दिया गया? – भारत शासन अधिनियम, 1858 द्वारा
39. किस अधिनियम द्वारा ब्रिटिश सरकार ने प्रथम बाद देश के प्रशासन में भारतीयों के सहयोग का आयोजन किया? – भारतीय परिषद् अधिनियम (The Indian Council’s Act), 1861
40. किसको ‘आत्महत्या की थैली’ कहा जाता है? – लाइसोसोम को
41. एक ग्राम अणु में उपस्थित अणुओं की संख्या को क्या कहते हैं? – एवोगाड्रो संख्या
42. एवोगाड्रो संख्या का मान कितना होता है? – 6.023×1023
43. सोडियम बाइकार्बोनेट को क्या कहा जाता है? – बेकिंग सोडा
44. सोडियम कार्बोनेट को क्या कहा जाता है? – धावन सोडा अथवा सोडा एश अथवा सॉल सोडा
45. ऐसा पदार्थ, जो किसी रासायनिक क्रिया की दर को परिवर्तित करता है, क्या कहलाता है? – उत्प्रेरक
46. दो या दो से अधिक तत्वों के निश्चित अनुपात से बना पदार्थ क्या कहलाता है? – यौगिक
47. तत्वों की आवर्त्त सारणी (दीर्घ) में कितने समूह हैं? – 18
48. तत्वों की आवर्त्त सारणी (दीर्घ) में कितन आवर्त्त है? – 7
49. परमाणु क्रमांक की खोज किसने की थी? – मोसले ने
50. भारतीय संविधान में सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग की उन्नति और अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए विशेष प्रावधान किस धारा के अंतर्गत है? – धारा 15
51. संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकार किस अध्याय में और किन अनुच्छेदों में उल्लिखित किए गए हैं? – तृतीय अध्याय, अनुच्छेद 12 से 32 तक
52. मौलिक अधिकारों में संशोधन सम्बन्धी प्रभम विवाद सर्वोच्च न्यायालय में गया, वह कौन था और किस ई. में गया? – शंकरी प्रसाद केस, 1951 ई. में
53. अस्पृश्यता (छूआछूत) का अंत संविधान अपने तृतीय अध्याय में किस अनुच्छेद के अंतर्गत करता है? – अनुच्छेद 17
54. किस अधिकार को मौलिक अधिकारों की मूलण श्रेणी से निकाल दिया गया है? –सम्पत्ति का अधिकार
55. भारतीय संसद को मूल अधिकारों से सम्बद्ध अनुच्छेदों में संसोधन द्वारा स्थापित किया गया है? – 24वाँ संशोधन

 

1. विद्युत आवेश का मात्रक है।
– कूलॉम
2. विद्युत धारा का मात्रक क्या है।
– ऐम्पियर
3. विद्युत धारिता का मात्रक कहलाता है।
– फैरड
4. रेडियोएक्टिवता का मात्रक है।
– क्यूरी
5. ओम किसका मात्रक है।
– प्रतिरोध
6. अंतरिक्ष यान का वह कक्ष जिसमें अंतरिक्ष यात्री रहते हैं, कहलाता है।
– कैप्सूल
7. सोयाबीन उत्पादन की दृष्टि सेदेश में राजस्थान का कौनसा स्थान है।
– चौथा
8. अभ्रक व तांबा उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है।
– दूसरा
9. खुम्बी, छत्रक व कुकुरमुत्ता किसके उपनाम है।
– मशरूम
10. उनालू की फसल कहलाती हैं।
– रबी की फसल
11. स्यालू किस फसल को कहते हैं।
– खरीफ की फसल को