Current affairs 12th Jan 2017

Events of the day 12th January:

1. Mahavir Singh Phogat’s biography ‘Akhada’ launched.

2. Jimmy Adams has been appointed as the new director of West Indies cricket team.

3. Norway becomes the 1st country to cease FM radio broadcasting over analog signal.

4. World Bank projects a global growth of 2.7% in 2017.

5. 12th January being observed as the National Youth Day.

 

Date 2017-01-12 : हाल ही में, मुंबई के नालासोपारा निवासी 24 वर्षीय डॉक्टर कृतिका पुरोहित देश की पहली दृष्टिहीन चिकित्सक बन गयी हैं। दृष्टिहीन कृतिका ने अपने मजबूत इरादों से न केवल डॉक्टर बनने का सपना सच कर दिखाया है, अपितु अपने जैसे अनेक दिव्यांगों हेतु जिंदगी में कुछ करने की नई आशा की किरण भी जगाई है। दृष्टिहीन होने के कारण कृतिका को अपना लक्ष्य प्राप्त करने और अपने सपने को साकार करने हेतु न्यायालय की भी शरण लेनी पड़ी। कृतिका के बुलंद हौसले और मजबूत इरादे के आगे न्यायालय को भी कृतिका के पक्ष में निर्णय देना पड़ा।

कृतिका के अनुसार वह फिजियोथेरपी डिग्री कोर्स में दाखिला लेना चाहती थी, नियमानुसार भारत में दृष्टिहीन लोगों के लिए फिजियोथेरपी में डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन कोर्स तो है किन्तु डिग्री कोर्स का प्रावधान नहीं है। इसके लिए कृतिका ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद ही कृतिका को डिग्री कोर्स में दाखिला मिल सका।

कृतिका के अनुसार लम्बे संघर्ष के बाद उसे डिग्री कोर्स में दाखिला तो मिल गया, किन्तु दृष्टिहीन होने के कारण प्रैक्टिकल को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए। स्पष्ट है कोई भी दृष्टिहीन ऑब्जेक्ट को देख नहीं सकता कृतिका के साथ भी ऐसी ही समस्या थी। इस समाधान के लिए कृतिका ने बिना दस्ताने के ही मृत शरीर पर प्रैक्टिकल करना आरंभ कर दिया। इस नए तरीके से कृतिका को मानव शरीर के विभिन्न अंगों को छूकर उनका अहसास होने लगा। जो अब भी जारी है।

Date 2017-01-12 : हाल ही में, देशभर में 12 जनवरी 2017 को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य विवेकानंद की शिक्षाओं एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाना है। इस वर्ष स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती मनाई जा रही है। वर्ष 1984 से केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला सुनाया था। पाठकों को बता दे की इस निर्णय के बाद पहली बार वर्ष 1985 में युवा दिवस मनाया जाने लगा।

Date 2017-01-12 : हाल ही में, विश्व बैंक ने वर्ष 2016-17 वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर के 7.6% के अपने पिछले अनुमान को 7% कर दिया है। विश्व बैंक ने कहा है कि सरकार के द्वारा बड़े मूल्य के नोटों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्णय से वर्ष 2016 में अर्थिक वृद्धि धीमी पड़ी है। तेल की कीमतों में कमी एवं कृषि उत्पाद में ठोस वृद्धि से नोटबंदी की चुनौतियों का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा। भारत चीन से आगे निकल कर सबसे तीव्र वृद्धि कर रही प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

विश्व बैंक ने कहा है कि वर्तमान में संचालित मुद्रा की एक बड़ी मात्रा की तत्काल वापसी तथा भारत में नए नोट के तत्काल संचालन ने भारत की विकास दर को धीमा करने में योगदान दिया है। इसके बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था ने विश्व की सबसे तेज अर्थव्यवस्था का ताज अपने नाम बरक़रार रखा है। इसके अतिरिक्त, देश वर्ष 2018-19 एवं वर्ष 2019-20 वित् वर्ष में क्रमश: 7.6 और 7.8% की वृद्धि दर हासिल करेगा।

सरकार ने 8 नवंबर 2016 की रात को नोटबंदी की घोषणा की, जिसके तहत 1000 रुपए और 500 रुपए के तात्कालिक नोटों को प्रचलन से बाहर कर दिया गया। इसके बाद विश्व बैंक की यह पहली रिपोर्ट हैं। इसमें कहा गया है कि नोटबंदी को लागू करने से अन्य आर्थिक सुधारों जैसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), श्रम और भूमि सुधारों को नुकसान पहुंच सकता है।

Date 2017-01-12 : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार सिगरेट या तंबाकू पीने से प्रतिवर्ष मौतें 60 लाख से बढ़कर 80 लाख लोग सालाना तक हो जाएगी। द इकोनॉमिक्स ऑफ टोबैको एंड टोबैको कंट्रोल के अनुसार, तंबाकू उद्योग और इसके घातक उत्पाद स्वास्थ्य व्यय और उत्पादकता में कमी करने के साथ ही दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाते हैं। वर्ष 2013-2014 में, वैश्विक तंबाकू उत्पाद ने सरकार के राजस्व में लगभग 269 बिलियन डॉलर शुल्क करों के माध्यम से जमा कराये जबकि मात्र 1 अरब डॉलर को तंबाकू नियंत्रण में निवेश किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि तंबाकू नियंत्रण अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान नहीं पहुंचाता।

रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि सिगरेट पीने से वर्ष 2030 आने तक विश्वभर के लगभग एक-तिहाई से ज्यादा लोग मारे जाएंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार इन मौतों में से 80% उन देशों में होंगी जो कम आय समूह या मध्यम आय समूह में आते हैं।

अध्ययन का अनुमान है कि 80% से ज्यादा तंबाकू का सेवन कम आय समूह या फिर मध्यम आय समूह वाले देशों में होता है और विश्वभर में भी सिगरेट पीने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। विश्वभर में तंबाकू संबंधित बीमारियों के चलते लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर हेल्थ केयर पर खर्च हो जाता है।

तम्बाकू प्रयोग को कम करने के लिए तंबाकू उद्योग विपणन गतिविधियों पर रोक लगाना भी एक महत्वपूर्ण कदम है; प्रमुख सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी के लेबल तथा धूम्रपान मुक्त नीतियों और नशा मुक्त केंद्र भी अत्यधिक सहायक हैं।

Date 2017-01-12 : हाल ही में, भारत में प्रदूषण की स्थिति पर गैर सरकारी संस्था ग्रीनपीस द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में 10 जनवरी 2017 को दिए गये आंकड़ों में बताया गया कि प्रतिवर्ष 12 लाख लोगों की मृत्यु प्रदूषण के कारण होती है। ग्रीनपीस की इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्रदूषण स्तर के मामले में दिल्ली देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। हालांकि इस रिपोर्ट में बताया गया कि राजधानी में ही नहीं बल्कि देश के अन्य शहरों में भी वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा है। “वायु प्रदूषण का फैलता जहर” नामक ग्रीनपीस इंडिया द्वारा जारी इस रिपोर्ट में 24 राज्यों के 168 शहरों की स्थिति के बारे में बताया गया है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार है….

# ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूएचओ तथा दक्षिण भारत के कुछ शहरों के अतिरिक्त किसी भी शहर में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा बनाये गये मानकों का पालन नहीं किया गया।

# प्रदूषण का मुख्य कारण जीवाश्म ईंधन जैसे कोयला,पेट्रोल, डीजल का अनियंत्रित उपयोग है।

# रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक उत्तर भारत के शहर प्रदूषण से प्रभावित हैं।

# इन शहरों का दायरा राजस्थान से आरंभ होकर गंगा के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है।

# रिपोर्ट में शामिल इन में प्रदूषण नियंत्रित करने का कोई कारगर उपाय नहीं है जिसके कारण यह शहर वायु प्रदूषण के आधार पर रहने योग्य नहीं कहे जा सकते।